राजस्थान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) से नया पानी का कनेक्शन लेना अब काफी आसान हो गया है, क्योंकि यह प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है। 15 मीटर से ऊँँचे भवनों में नये कनेक्शन के नियम जानने के लिए यहां क्लिक करें। 15 मीटर तक ऊँचाई वाले भवन में पानी के कनेक्शन आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया नीचे दी गई है:
1. आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
आवेदन शुरू करने से पहले इन कागजातों की स्कैन कॉपी (PDF या JPEG) तैयार रखें:
स्वामित्व का प्रमाण: रजिस्ट्री की कॉपी, अलॉटमेंट लेटर या पट्टा।
पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड।
एड्रेस प्रूफ: बिजली का बिल या राशन कार्ड।
साइट प्लान: मकान का एक साधारण नक्शा जहाँ कनेक्शन चाहिए।
शपथ पत्र: विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में एक नोटरीकृत हलफनामा।
2. आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया
आप Raj-SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- SSO पोर्टल पर जाएं: sso.rajasthan.gov.in पर अपनी ID से लॉगिन करें। (ID नहीं है तो ‘Registration’ पर क्लिक कर आधार/जनाधार से बना लें)।
- App का चयन करें: लॉगिन के बाद “Citizen Apps” में जाकर “PHED” आइकन खोजें और उस पर क्लिक करें।
- नया कनेक्शन चुनें: डैशबोर्ड पर “Apply for New Connection” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पते का विवरण और कनेक्शन का प्रकार (Domestic/Non-Domestic) चुनें।
- दस्तावेज अपलोड करें: ऊपर बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। ध्यान दें- अगर भवन का साइज़ 225 वर्गमीटर से ज्यादा है तो Rain Water Harwesting System के फोटो और अपने हस्ताक्षर से जारी किया हुआ एक प्रमाण-पत्र भी अपलोड करें, जिसमें लिखा हो कि आपके भवन में वर्षा जल पुर्नचक्रण प्रणाली (Rain Water Harwesting System) कार्यरत है।
- सबमिट करें: फॉर्म को ध्यान से जांच कर सबमिट करें। आपको एक Application ID मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें, कनेक्शन जारी होने तक यह Application Number आपके आवेदन की स्थिति जांचने के काम आएगा।
3. विभाग द्वारा सत्यापन (Verification)
साइट इंस्पेक्शन: आवेदन के बाद विभाग का इंजीनियर आपके घर/प्लॉट का दौरा करेगा ताकि पाइपलाइन की दूरी और तकनीकी व्यवहार्यता (Feasibility) की जांच की जा सके।
डिमांड नोटिस: यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो विभाग ऑनलाइन एक ‘Demand Notice’ जारी करेगा। इसकी सूचना आपको SMS के जरिए मिल जाएगी।
4. शुल्क भुगतान और कनेक्शन
भुगतान: डिमांड नोटिस में दी गई राशि (कनेक्शन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट) को आप SSO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
कनेक्शन की स्थापना: भुगतान सफल होने के कुछ दिनों के भीतर, विभाग द्वारा अधिकृत प्लंबर आपके घर तक पानी का कनेक्शन जोड़ देगा और मीटर लगा दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण बातें
- कनेक्शन शुल्क: यह पाइपलाइन से आपके घर की दूरी और सड़क की कटाई (Road Cutting) के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
- कोशिश कीजिए कि मूल दस्तावेज ही अपलोड किये जाएं। ई-मित्र वाले अक्सर अपने पैसे बनाने के चक्कर में पहले फोटोकॉपी करते है, फिर उन्हें स्कैन करके अपलोड करते हैं। इससे एक तो बेवजह फालतू पैसे लगते हैं, दूसरे फोटोकॉपी अपलोड करने से साफ डॉक्यूमेंट अपलोड न होने के कारण फाइल रिजेक्ट हो जाती है।
- अगर बिल्डिंग की ऊंचाई 15 मीटर से ज्यादा हो तो इसे पढें
📌 ध्यान देने योग्य बातें
- आवेदन करते समय सभी दस्तावेज़ सही और स्पष्ट रूप से अपलोड करें।
- मोबाइल नंबर सही दर्ज करें ताकि विभाग की ओर से कोई सूचना SMS द्वारा प्राप्त हो सके।
- आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें, यह भविष्य में ट्रैकिंग के लिए आवश्यक है।
जल मित्र पोर्टल ने जल कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बना दिया है। अब आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं और उसकी स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं।