Skip to content

Support

  • मुख्य पृष्ठ
  • नया कनेक्शन
  • नाम परिवर्तन
  • फीस कैल्‍कुलेटर
  • उपयोगी डाउनलोड
  • बिल-भुगतान
  • Toggle search form
  • ऊंची बिल्डिंग में पानी कनेक्शन नया कनेक्शन
  • पानी का नया कनेक्शन कैसे लें नया कनेक्शन
  • पानी कनेक्शन आवेदन की स्थिति कैसे जानें नया कनेक्शन
  • मीटर चोरी और नया मीटर नया मीटर

बिल में नाम कैसे बदलवाएं

Posted on 8 फ़रवरी 20269 फ़रवरी 2026 By admin कोई टिप्पणी नहीं बिल में नाम कैसे बदलवाएं में

पानी के बिल में नाम बदलवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ एक फाइल में लगाकर, सभी पेजों पर अपने हस्‍ताक्षर करें। जो नया नाम आप करवाना चाहते हैं, उसे फाइल पर (बाहर भी) लिखें और अपना मोबाइल नम्बर लिखकर ऑफिस में सबमिट करें। दस्तावेजों की जांच करके ऑफिस स्टाफ आपको फोन करेगा। आप भी ऑफिस का फोन नंबर अपने पास रखें ताकि आवश्‍यकता होने पर आप भी अपनी फाइल का स्टेटस फोन पर पूछ सकें।
जब आपको ऑफिस से फोन आ जाए, तब ₹ 660/-  (₹110.00 नाम परिवर्तन + ₹ 550.00 सिक्‍यॉरिटी) सरकार द्वारा निर्धारित फीस नकद जमा करानी होगी।

दस्‍तावेजों की सूची (इसी क्रम में लगाएं)

  1. पानी का नवीतनम बिल (रसीद सहित)
  2. नाम परिवर्तन हेतु शपथ-पत्र (₹ 50/- के स्‍टाम्‍प पर)
  3. आवेदन प्रपत्र
  4. आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पत्र पर चिपकाएं (हस्‍ताक्षर युक्‍त)
  5. सम्‍पत्ति के कागज (विक्रय-पत्र / गिफ्ट डीड / पंजीकृत वसीयतनामा आदि)
  6. मकान की रंगीन फोटो
  7. आवेदक का पहचान व पते का प्रूफ ( आधार / ड्राइविंग लाइसेंस / जन आधार या फिर वोटर आडी कार्ड आदि में से कोई एक)

ध्‍यान रहे कि सम्पत्ति के कागज इस तरह से लगे हों, जिससे कि बिल पर जो नाम  अभी लिखा है, उससे आवेदक तक सम्पत्ति कैसे आई, इसके बारे में स्पष्ट तौर पर पता चलता हो। Chain of document के बिना आपका आवेदन निरस्त किया जाने की भरपूर संभावना है।

नाम परिवर्तन

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: ऊंची बिल्डिंग में पानी कनेक्शन
Next Post: मीटर चोरी और नया मीटर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • पानी कनेक्शन आवेदन की स्थिति कैसे जानें नया कनेक्शन
  • ऊंची बिल्डिंग में पानी कनेक्शन नया कनेक्शन
  • पानी का नया कनेक्शन कैसे लें नया कनेक्शन
  • मीटर चोरी और नया मीटर नया मीटर

Copyright © 2026 "darhiwala Web Presence Services Network".

Powered by PressBook News WordPress theme