राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा राज्य के नागरिकों को घर-घर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जल मित्र पोर्टल की शुरुआत की गई है। यह पोर्टल पारदर्शिता, सरलता और डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देता है।
नये कनेक्शन आवेदन की स्थिति कैसे जांचें यह जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि पानी का नया कनेक्शन कैसे लें, यह जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
अगर आपने पानी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो नये कनेक्शन आवेदन की स्थिति जानने के लिए आपको ध्यान देना होगा कि पानी कनेक्शन आवेदन करते समय आपको एक ऐप्लिकेशन नंबर मिला होगा, जिसे कभी-कभी फाइल नंबर या ऐप्लिकेशन आइडी भी कहा जाता है, इसकी जरूरत होगी, साथ ही आपका मोबाइल नंबर, जो आपने इस आवेदन में भरा हो, वह चाहिए होगा। नहीं… नहीं, कोई ओटीपी नहीं आएगा, लेकिन इसकी जरूरत पडेगी।
🔍 आवेदन की स्थिति कैसे जानें?
आवेदन सबमिट करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए विभाग ने एक विशेष लिंक उपलब्ध कराया है:
👉 पानी कनेक्शन के लिए किये हुए ऑनलाइन आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप बिना लॉगिन किये हुए और बिना ओटीपी के ही, अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं, इससे आपको पता चलता है कि अब तक आपके आवेदन में क्या क्या कार्यवाही हुई है, जैसे — प्रारंभिक जांच, स्थल निरीक्षण, स्वीकृति, कनेक्शन जारी आदि।
📌 ध्यान देने योग्य बातें
- आवेदन करते समय सभी दस्तावेज़ सही और स्पष्ट रूप से अपलोड करें।
- मोबाइल नंबर सही दर्ज करें ताकि विभाग की ओर से कोई सूचना SMS द्वारा प्राप्त हो सके।
- आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें, यह ट्रैकिंग के लिए आवश्यक है।